{"_id":"69d7fc871b601a41c80122e9","slug":"sunny-became-a-criminal-due-to-drug-addiction-and-desire-to-get-rich-quickly-bijnor-news-c-27-1-bij1009-176559-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नशे की लत और जल्द अमीर बनने की चाह में अपराधी बन गया सनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नशे की लत और जल्द अमीर बनने की चाह में अपराधी बन गया सनी
विज्ञापन
हल्दौर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में गिरफ्तार किए गए नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी पूर्व पालिका सभासद हरवेंद्र सिंह उर्फ सनी को नशे की लत और जल्दी अमीर बनने की चाहत ने अपराध की दलदल में खींच लिया। वह ट्रेन में एक महिला का पर्स लूटकर भागा था और तालाब के पानी में छिपकर कमल की डंठल के सहारे सांस लेता रहा। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
हरवेंद्र सिंह उर्फ सनी का जीवन संघर्ष और भटकाव की कहानी है। आठवीं पास सनी को नशे की लत है। इसके साथ ही जल्द अमीर बनने की चाहत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार सनी के पिता सुरेंद्र सिंह बराड़ विभिन्न राज्यों में फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उसने भी कुछ समय तक पिता के साथ यह काम किया, लेकिन सीमित आय से उसकी महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं हो सकीं। इसी बीच उसे नशे की लत लग गई और जल्दी अमीर बनने के ख्वाब ने उसे गलत राह पर डाल दिया। धीरे-धीरे उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया और आंध्र प्रदेश, विशाखापट्टनम आदि अलग-अलग शहरों में ट्रेनों में लूट और चोरी करने लगा।
देशभर में करीब 400 मुकदमों की चर्चा
नगरवासियों के अनुसार उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों में करीब 400 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार गिरफ्तारी के बाद भी वह जेल से छूटते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाता है। करीब चार दिन पूर्व मध्य प्रदेश में एक चलती ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर भागने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया गया कि वह स्टेशन के पास एक गहरे तालाब में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया। सनी 2017 में नगर पालिका का निर्दलीय सभासद भी रह चुका है। हालांकि, अपराध की प्रवृत्ति ने उसकी छवि को पूरी तरह धूमिल कर दिया।
विज्ञापन
हरवेंद्र की तलाश में कई बार आ चुकी दूसरे राज्यों की पुलिस
हरवेंद्र सिंह उर्फ सनी अन्य राज्यों में चोरी कर गहने आदि नगर के कुछ व्यापारियों को बेचता था। इस मामले में आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम की पुलिस भी यहां दबिश दे चुकी है। पुलिस के अनुसार हरवेंद्र सिंह पर हल्दौर थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है लेकिन वह एक शातिर अपराधी है, जिसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। वर्तमान में उसका परिवार देहरादून में रह रहा है।