{"_id":"6857eb2935618656af02c609","slug":"suicide-case-neera-if-i-remain-alive-everything-will-end-it-is-better-for-me-to-die-businessman-suicide-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case: 'नीरा, मैं जिंदा रहा तो सब खत्म हो जाएगा, मेरा मरना ही ठीक', ऑनलाइन गेम में जिंदगी हारा कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case: 'नीरा, मैं जिंदा रहा तो सब खत्म हो जाएगा, मेरा मरना ही ठीक', ऑनलाइन गेम में जिंदगी हारा कारोबारी
Sun, 22 Jun 2025 05:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:08 PM IST
सार
Bijnor News: स्योहारा निवासी वरुण का मुरादाबाद में पानी का कारोबार था। वह ऑनलाइन गेम्स में एक करोड़ रुपये हार चुका था, जमीन भी बिक चुकी थी। इसी तनाव में उसने जान दे दी।
विज्ञापन
वरुण की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीरा... मैं जिंदा रहा तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। मेरे बाद मेरी मां व बेटे का ख्याल रखना। ऐसा सुसाइड नोट लिख कर मुरादाबाद में कारोबार करने वाले स्योहारा के युवक ने शुक्रवार को फंदे पर लटकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गम में डूब गया। कारोबारी ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये ज्यादा रकम हार चुका था। हारने पर कर्ज हुआ तो फरवरी में 20 बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख रुपये में बेच दी जबकि इससे पहले भी 15 बीघा जमीन बेची थी।
विज्ञापन
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव काजपुर निवासी वरुण पुत्र तिलक राम सिंह ने कई साल पहले मुरादाबाद में पानी का प्लांट लगाया और पानी की आपूर्ति करने लगा। मुरादाबाद में पानी का कारोबार होने के बाद भी वह रोजाना शाम को अपने गांव लौट आता था। शुक्रवार की शाम वरुण गांव नहीं लौटा, बल्कि उसकी मौत की सूचना पहुंची। बताया गया कि वरुण ने प्लांट में ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वरुण की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जो उसकी पत्नी नीरा के नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड में कहा कि नीरा.. मैं खत्म नहीं हुआ तो सब कुछ खत्म हो जाएगा, इसलिए मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है। अपना और डब्बू (बेटे) का ध्यान रखना। मैं ये लिख रख रहा हूं ताकि पुलिस परेशान न करे। मम्मी का भी ख्याल रखना।
शुक्रवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार को स्योहारा रामगंगा घाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।