फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suhagins offered Argh to the Moon and drank water from husband's hand

सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर पति के हाथ से जल पीकर किया व्रत पूरा

Thu, 05 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Suhagins offered Argh to the Moon and drank water from husband's hand
बिजनौर के ग्राम आदमपुर में पहली करवाचौथ पर अपने पति सोहित राठी के साथ पत्नी मनु। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। करवाचौथ का पर्व पूरे जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने छलनी से चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य अर्पित किया और पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने व्रत खोला।
विज्ञापन

करवा चौथ पर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। महिलाएं सवेरे से ही श्रृंगार करके सजने संवरने लगी थीं। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। कई पतियों ने भी पत्नियों के साथ व्रत रखा। शाम होते-होते महिलाओं ने खाना बना लिया। पति भी अपने कार्यालय और प्रतिष्ठानों से जल्दी काम खत्म करके घर पहुंच गए। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ कथा सुनी और पूजन किया। इसके बाद आसमान में चंद्रमा की तलाश शुरू हो गई। महिलाओं और परिजनों ने घरों की छतों पर डेरा जमा दिया। सभी चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगे। चंद्रमा को देखने के लिए छत पर टहलते रहे। चंद्रमा दिखने पर सभी में उत्साह का संचार हो गया और युवाओं ने आतिशबाजी भी की। महिलाओं ने पूजा की थाली लेकर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए और इसके बाद पति का चेहरा देखा। चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर महिलाओं ने व्रत पूरा किया। पति व परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पतियों ने अपने हाथ से पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत खुलवाया।
विज्ञापन

-------
महिलाओं ने किया सोलह श्रृंगार
व्रत रखने वाली महिलाओं ने घर में काम काज करने के साथ अन्य महिलाओं के साथ श्रृंगार भी किया। एक दिन पहले ही उन्होंने अपने हाथों पर मेंहदी रचा ली थी। करवा चौथ पर सुबह से ही सजने संवरने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को पूजन के समय महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी का खूब चला दौर
करवा चौथ पर फोटे और सेल्फी का दौर भी खूब चला। सजी धजी महिलाओं ने पतियों के साथ जमकर सेल्फी का लुत्फ लिया। सोशल मीडिया पर भी अपने फोटो खूब शेयर किए। पूजन के दौरान भी सेल्फी ली गईं।

बिजनौर में आवास विकास पहली करवाचौथ पर अपने पति डा.शुभम अग्रवाल पत्नी डा.आंकाशा अग्रवाल।

बिजनौर में आवास विकास पहली करवाचौथ पर अपने पति डा.शुभम अग्रवाल पत्नी डा.आंकाशा अग्रवाल।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में रामलीला कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति राजकुमार के साथ पत्नी सर्वेश

बिजनौर में रामलीला कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति राजकुमार के साथ पत्नी सर्वेश- फोटो : BIJNOR

किरतपुर में पहली करवाचौथ पर अपने पति नमन गुप्ता के साथ पत्नी आकांशा गुप्ता।

किरतपुर में पहली करवाचौथ पर अपने पति नमन गुप्ता के साथ पत्नी आकांशा गुप्ता।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शुगर मिल कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति विश्वजीत सिंह के साथ पत्नी गुंजन सिंह।

बिजनौर में शुगर मिल कालोनी में पहली करवाचौथ पर अपने पति विश्वजीत सिंह के साथ पत्नी गुंजन सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति आकाश चावला के साथ मेघा चावला।

बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति आकाश चावला के साथ मेघा चावला।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के मोहल्ला सुरेंद्र नगर में पहली करवाचौथ पर अपने पति अंकित शर्मा के साथ पत्नी मानसी शर्मा?

बिजनौर के मोहल्ला सुरेंद्र नगर में पहली करवाचौथ पर अपने पति अंकित शर्मा के साथ पत्नी मानसी शर्मा?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति अभिनव के साथ पत्नी प्रिया।

बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में पहली करवाचौथ पर अपने पति अभिनव के साथ पत्नी प्रिया।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के मोहल्ला जाटान में पहली करवाचौथ पर अपने पति विनीत चौधरी के साथ पत्नी मिताली चौधरी।

बिजनौर के मोहल्ला जाटान में पहली करवाचौथ पर अपने पति विनीत चौधरी के साथ पत्नी मिताली चौधरी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed