{"_id":"60c6450f8ebc3e7a8c40d788","slug":"suggestions-sought-on-marks-allocation-formula-bijnor-news-mrt5425986120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक आवंटन फार्मूला पर मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक आवंटन फार्मूला पर मांगे सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक आवंटन फार्मूला पर मांगे सुझाव
बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के छात्रों का अंक आवंटन फार्मूला तय करने में लगा है। इसके लिए अब व्हाट्स ऐप मैसेज भेजकर छात्र, अभिभावकों, स्वपोषित स्कूलों तथा प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। बोर्ड ने छात्रों के अंक आवंटन के लिए कक्षा नौ के छमाही, वार्षिक तथा दसवीं के प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराए हैं। बोर्ड अंक आवंटन का फार्मूला तय करने में लगा है। इसके लिए शासन के आला अधिकारी जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूलों व शिक्षक अभिभावक संघ के प्रतिनिधि के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर चुके हैं। बोर्ड ने अब अभिभावक, छात्रों, प्रधानाचार्य परिषद तथा स्वपोषित स्कूलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे हैं। कहा गया है कि विद्यालय इसके लिए आनलाइन पठन-पाठन के लिए गठित ग्रुप के द्वारा छात्रों के अभिभावकों को मैसेज भेजें। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि सुझाव परिषद की वेबसाइट upboardexamination2021@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए कोई आखिरी तारीख नहीं है। बोर्ड सुझावों को शासन को भेजेगा।