फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane will be sown in 22 thousand hectare area

Bijnor News: धामपुर - 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी गन्ने की बुवाई

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be sown in 22 thousand hectare area
- गन्ना विभाग ने शोध केंद्रों से की है दो हजार क्विंटल वसंतकालीन बीज की मांग
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से इस बार 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई कराई जाएगी। किसानों को गन्ने की नई प्रजातियों का चयन कर बुवाई का सुझाव दिया जा रहा है। विभाग की ओर से गन्ना शोध केंद्रों से करीब दो हजार क्विंटल गन्ने के नए बीज की मांग की गई है। 15 फरवरी से गन्ने की बुवाई शुरू होगी।

गन्ना परिषद धामपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि किसान पुरानी गन्ने की प्रजातियों से बुवाई बंद कर दें। विभाग की ओर से इस बार तीन नई प्रजातियों से गन्ने की बुवाई कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रजातियों में कोसा. 13235, सीओ एलके 14201 व सीओ 15023 शामिल हैं। इनकी पैदावार भी अन्य प्रजातियों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। गन्ना समिति और परिषद की ओर से 22 हजार हेक्टेयर में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई कराने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के बीच में जाकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। बताया गया कि पिछले साल 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई हुई थी। इस बार दो प्रतिशत अधिक क्षेत्रफल में बुवाई कराने का ल्क्ष्य रख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed