फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane survey will start next month

अगले महीने शुरू हो जाएगा गन्ना सर्वे

Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane survey will start next month
अगले महीने शुरू हो जाएगा गन्ना सर्वे
विज्ञापन

गन्ने के रकबे के हिसाब से अलगे साल चीनी मिलों के संचालन की तैयारी की जाएगी
बिजनौर। जिले में अगले महीने से गन्ना सर्वे शुरू हो जाएगा। चीनी मिल व गन्ना समितियों के कर्मचारी खेतों में जाकर सर्वे करेंगे। गन्ने के रकबे के हिसाब से ही अगले साल चीनी मिलों के संचालन की तैयारी की जाएगी।

जिले में नौ चीनी मिल हैं। अभी सभी चीनी मिलों में पेराई चल रही है। चीनी मिलों में पेराई कराने से पहले किसानों के खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराया जाता है। देखा जाता है कि किस मिल क्षेत्र में कितने रकबे में गन्ना खड़ा है। गन्ने का कितना रकबा बढ़ा है और कितना घटा है। जिले में पिछले कुछ सालों में गन्ने का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से जिले में चीनी मिलों का संचालन अब नवंबर में शुरू कराया जा रहा है। एक मई से गन्ना सर्वे शुरू हो जाता है। अभी चीनी मिल चल रही हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार अगले महीने से सर्वे शुरू करा दिया जाएगा। किसान अपने गन्ने और पौधे का सही सही रकबा सर्वे में दर्ज कराएं।
विज्ञापन

पिछले साल का गन्ना सर्वे
चीनी मिल गन्ना रकबा
बिजनौर 7011
धामपुर 45179
स्योहारा 28898
नजीबाबाद 16491
बुंदकी 26492
चांदपुर 14785
बिलाई 23965
बरकातपुर 26225
बहादरपुर 27636
धनौरा 4486
लिब्बरहेड़ी 585
कुल 221753
नोट: ये आंकड़े पिछले पेराई सत्र के हैं। लिब्बरहेड़ी और धनौरा मिल भी बिजनौर के कुछ क्षेत्र से गन्ना खरीदती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed