फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane prices increased on crusher and crushers

कोल्हू व क्रेशरों पर बढ़े गन्ने के दाम

Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane prices increased on crusher and crushers
कोल्हू व क्रेशरों पर बढ़े गन्ने के दाम
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में कोल्हुओं के संचालन को छूट दिए जाने से किसानों को भी राहत मिली है। लॉकडाउन से पहले चल रहे गन्ने के दाम फिर से मिलने लगे हैं। नकदी की जरूरत होने पर किसान कोल्हू व क्रेशरों में गन्ना बेच रहे हैं।

जिले में करीब 600 कोल्हू व 70 से ज्यादा क्रेशर संचालित हैं। एक दिन में एक कोल्हू पर करीब 100 क्विंटल व क्रेशर में करीब एक हजार क्विंटल तक गन्ने की पेराई की जा सकती है। मार्च में सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने से पहले कोल्हुओें पर गन्ने के दाम 250 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे थे। लॉकडाउन के शुरूआत में कोल्हू के वाहन संचालन को अनुमति नहीं मिली थी। इससे गुड़ का उत्पादन तो बढ़ गया था लेकिन बिक्री नहीं हो पा रही थी। तब कोल्हू चलाने वालों ने गन्ने के दाम कम कर दिए थे। गन्ने के दाम 190 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गए थे। शासन ने बाद में गुड़ बेचने वाले वाहनों को भी आने जाने की अनुमति दे दी। इससे कोल्हुओं व क्रेशरों के चक्के फिर से घूम गए। कोल्हू व क्रेशरों पर गन्ने के दाम अब 260 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। कोल्हू संचालक राकेश कुमार का कहना है कि गन्ने के दाम फिर से बढ़ गए हैं। अभी गुड़ की बिक्री पहले की तरह नहीं हो रही है। लेकिन गन्ना पेराई सत्र का अंतिम समय चलने की वजह से गन्ने के और गुड़ के दाम और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed