फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane price did not increase for the second consecutive year

लगातार दूसरे साल गन्ने के दाम में नहीं बढ़ी फूटी कौड़ी

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price did not increase for the second consecutive year
लगातार दूसरे साल गन्ने के दाम में नहीं बढ़ी फूटी कौड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गन्ने के दामों में लगातार दूसरे साल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। किसान इस बार गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की आस लगाए बैठे थे। लेकिन सरकार ने गन्ने के दामों में फूटी कौड़ी की भी वृद्धि नहीं की है।
गन्ना जिले के किसानों की प्रमुख फसल है। जिले में करीब दो लाख हेक्टेअर जमीन में गन्ने की फसल बोई जाती है। जिले के किसान चीनी मिलों को सवा तीन हजार करोड़ से अधिक का गन्ना हर साल बेचते हैं। पिछले दो साल से अर्ली प्रजाति के गन्ने का दाम 325 तथा सामान्य प्रजाति के गन्ने का दाम 315 रुपये प्रति क्विंटल था। इस साल गन्ने के दामों में कुछ वृद्धि होने की आस लगाई जा रही थी। किसानों का कहना था कि चीनी मिल इस बार गन्ने के रस से एथनॉल, एल्कोहल बना रही हैं। इसके अलावा विदेश भेजने के लिए रॉ शुगर भी बनाई जा रही है। वेस्ट यूपी में एक चीनी मिल गन्ने के रस से केवल एथनॉल ही बना रही है। इससे चीनी का उत्पादन कम होगा। साथ ही रॉ शुगर बनने से बाजार में चीनी की उपलब्धता कम होगी और चीनी को विदेशों में बाजार बढ़ेगा। इसे देखते हुए किसानों को लग रहा था कि सरकार इस साल गन्ने के दाम बढ़ा सकती है। किसान हालांकि गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल तक मांग रहे थे, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि भाव में शायद 20 रुपये प्रति क्विंटल तो बढ़ ही जाएं। लेकिन सरकार ने शनिवार रात गन्ने मूल्य घोषित करके किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। गन्ने के दामों में फूटी कौड़ी की भी वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों का गन्ना मूल्य
साल सामान्य प्रजाति अर्ली प्रजाति
2007-08 110 115
2008-09 140 145
2009-10 165 170
2010-11 205 210
2011-12 240 250
2012-13 280 290
2013-14 280 290
2014-15 280 290
2015-16 280 290
2016-17 305 315
2017-18 315 325
2018-19 315 325
2019-20 315 325
नोट:गन्ने के दाम रुपये प्रति क्विंटल में है।
किसानों को खत्म करना चाहती है सरकार
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात कहने वाली भाजपा ने दो साल से गन्ना मूल्य में फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है। सरकार किसानों को खत्म करना चाहती है। केवल पूंजीपतियों के लिए ही सरकार के पास धन है। खाद के रेट तीन साल से बढ़ रहे हैं लेकिन गन्ने में फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed