{"_id":"61a27c0a92c7782db131e46f","slug":"sugarcane-department-imposed-chaupal-in-mohammadpur-sada-dhampur-news-mrt5666395177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदपुर सादा में गन्ना विभाग ने लगाया चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदपुर सादा में गन्ना विभाग ने लगाया चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर सादा में गन्ना विभाग ने लगाया चौपाल
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर सादा में पंचायतघर पर किसानों की चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय से गन्ना विभाग की नई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यदि किसानों ने 30 नवंबर तक गन्ने का ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरा है तो भर दें। अन्यथा उनका नुकसान हो सकता है। गन्ना विभाग के प्रदेश आयुक्त के इस बाबत कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
शनिवार को संपन्न हुए चौपाल में एससीडीआई ने बताया कि विभाग की ओर से कई बार किसानों को घोषणापत्रों को ऑनलाइन भरवाने को आदेश दिए जा चुके हैं, पर किसानों आदेशों को पालन नहीं कर रहे हैं। धामपुर क्षेत्र में कुल 58485 गन्ना किसान है, पर अभी तक केवल 43000 किसानों ने घोषणा पत्रों को ऑनलाइन किया है। 15000 गन्ना किसान अभी वंचित है। गन्ना किसानों से अनुरोध किया है कि वे ऑनलाइन घोषणा पत्र भर दें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके गन्ने की सामान्य बढ़ोतरी, उपज बढ़ोतरी लगनी रुक सकती है। अतिरिक्त सट्टा आदि की सुविधा नहीं मिलेगी। गन्ना सट्टे का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। इस मौके पर गांव के किसानों ने भाग लिया और आदेशों का अनुपालन कर घोषणापत्रों को ऑनलाइन करने का भरोसा दिया।