फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane department did not get reduction in 533 inspections

गन्ना विभाग को तीन माह में नहीं मिली कोई घटतौली

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane department did not get reduction in 533 inspections
बिजनौर। गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए करीब तीन माह हो गए हैं। किसान गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली होने के लगातार आरोप लगा रहे हैं। परंतु गन्ना अधिकारियों द्वारा किए गए 500 से अधिक निरीक्षण में कोई घटतौली या अन्य अनियमितता नहीं मिली हैं। भाकियू ने गन्ना अधिकारियों की जांच को सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में किसान डीएम उमेश मिश्रा से मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में नौ चीनी मिल हैं। मिलों में नवंबर माह से पेराई शुरू हो गई है। किसान संगठन गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली होने के आरोप पंचायतों में लगाते रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी गन्ना खरीद केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टीम गठित हैं। सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य के अनुसार बिजनौर परिक्षेत्र में 330 गन्ना खरीद केंद्र संचालित हैं। करीब तीन माह में 1164 निरीक्षण किए गए हैं। निरीक्षण में मात्र 19 अनियमितता पकड़ी गई हैं। इनमें 15 अनियमितता उन्होंने तथा चार अनियमितता खांडसारी निरीक्षकों ने पकड़ी है। उन्होंने बताया कि गन्ना विकास निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तथा गन्ना सचिवों ने पेराई सत्र 2021-22 में कोई अनियमितता नहीं पकड़ी है। जबकि इन अधिकारियों द्वारा 533 निरीक्षण पत्र लिखे जा चुके हैं। वहीं भाकियू गन्ना अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट से असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव ठाकुर रामौतार सिंह का आरोप है कि गन्ना खरीद केंद्रों की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से मांग की है कि प्रशासन की टीम से गन्ना खरीद केंद्रों की जांच कराई जाए। जिससे गन्ना घटतौली की असलियत सामने आ सके। बताया जल्द ही यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed