फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane crushing started on crushers, jaggery is being prepared

Bijnor News: कोल्हुओं पर शुरू हुई गन्ना पेराई, तैयार हो रहा गुड़

Sun, 22 Sep 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing started on crushers, jaggery is being prepared
- नांगल क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं का संचालन शुरू, 250-280 रुपये तक खरीद रहे गन्ना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती। नांगल क्षेत्र में गुड़ तैयार करने के लिए गन्ना कोल्हुओं का संचालन शुरू हो गया है। कोल्हुओं पर 250-280 रुपये क्विंटल गन्ना खरीद कर गन्ना पेराई शुरू कर दी है।
नांगल सहित गांव शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, सराय आलम, जालपुर, कोटसराय में 50 से अधिक कोल्हुओं का प्रतिवर्ष संचालन होता है। शुक्रवार से क्षेत्र में कई कोल्हुओं का संचालन शुरू हो गया है। कोल्हू संचालक गन्ना पेराई के लिए किसानों से 250-280 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कोल्हू स्वामी मनोज कुमार व तुलाराम सिंह का कहना है कि इस वर्ष गन्ना फसल में लाल सड़न रोग लगने और खेतों में गन्ना सूखने के कारण कोल्हुओं का संचालन जल्दी शुरू हो गया है। शुरुआत में 250 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ने की आवक को देखते हुए दाम घटाएं व बढ़ाए जा सकते हैं। कोल्हुओं का संचालन शुरू होने से आर्थिक संकट व चारे की समस्या से जूझ रहे किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हू संचालकों का कहना है कि गन्ना पेराई सत्र के दौरान क्षेत्र के कोल्हुओं पर प्रतिदिन करीब पांच हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जाती है। नांगल क्षेत्र के कोल्हुओं पर तैयार गुड़ कई प्रदेशों में अपनी पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed