फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane crop grown in 2800 out of 80 thousand plots is suffering from red rot disease.

Bijnor News: 80 हजार में से 2800 प्लाटों में खड़ी गन्ने की फसल लाल सड़न रोग से ग्रसित

Wed, 24 Jul 2024 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop grown in 2800 out of 80 thousand plots is suffering from red rot disease.
धामपुर । गन्ने की फसल में फैली लाल सड़न बीमारी किसानों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है । चीनी मिल की ओर से बीमारी के खात्मे के लिए ग्रामवार खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है। मिल क्षेत्र में कुल दो लाख प्लाटों में गन्ने की फसल है। 80 हजार प्लाटों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें 2800 प्लाटों में खड़ी गन्ने की फसल रोगिल पाई गई है।
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह का कहना है कि बरसात के दिनों में गन्ने की फसल में लाल सड़न बीमारी तेजी से फैलती है। बीमारी को खत्म करने के लिए चीनी मिल की ओर से गन्ना प्लाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। जो भी पौधा बीमारी से ग्रसित है, उसे उखाड़ कर खेतों से बाहर फेंका जा रहा है । ऐसे पौधों की जड़ में ब्लीचिंग पाउडर डाल फफूंदी नाशक दवा का स्प्रे किया जा रहा है। अधिकारियों का मुख्य मकसद है कि किसी भी प्रकार से गन्ने की फसल में तेजी से फैल रही लाल सड़न बीमारी खत्म हो और पैदावार बढ़िया हो ।
विज्ञापन





लापरवाही न बरतें किसान, फसल का रखें ध्यान

चीनी मिल के अधिकारियों ने कहना है कि किसान लापरवाही ना बरतें। फसल का निरीक्षण करते रहें। कोई भी पौधा रोगिल है तो तत्काल उसे खेत से बाहर निकाल कर ब्लीचिंग पाउडर डालें। फफूंदी नाशक दवाई का फसल में स्प्रे जरूर करें। चीनी मिल की ओर से किसानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed