{"_id":"6182adc069e7846b16310c55","slug":"sugarcane-commissioner-implemented-sugarcane-protection-of-mills-action-on-two-purchase-centers-of-bilai-mill-backward-in-payment-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गन्ना आयुक्त ने मिलों का किया गन्ना सुरक्षण लागू, भुगतान में पिछड़ी बिलाई मिल के दो क्रय केंद्रों पर चली कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गन्ना आयुक्त ने मिलों का किया गन्ना सुरक्षण लागू, भुगतान में पिछड़ी बिलाई मिल के दो क्रय केंद्रों पर चली कैंची
Wed, 03 Nov 2021 09:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:11 PM IST
सार
बिजनौर जिले में गन्ना भुगतान में पिछड़ी बजाज ग्रुप के दो क्रय केंद्रों पर कैंची चल गई है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के मुताबिक गन्ना सुरक्षण जारी कर दिया गया है। जिले में पांच चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। दीपावली के बाद सभी चीनी मिल पेराई शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
गन्ना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गन्ना सुरक्षण जारी कर दिया गया है। गन्ना भुगतान में पिछड़ी बजाज ग्रुप के दो क्रय केंद्रों पर कैंची चल गई है। ये केंद्र बिलाई मिल से लेकर धामपुर मिल को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
गन्ना सुरक्षण की बैठक कई दिन से लखनऊ में चल रही थी। सभी चीनी मिल अपना-अपना गन्ना क्षेत्र बचाने की कोशिश में लगी थीं। गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी ने किसानों का गन्ना भुगतान न करने पर बिलाई मिल के दो क्रय केंद्र काट दिए हैं। बिलाई चीनी मिल से छोइया नंगली प्रथम और छोइया नंगली द्वितीय सेंटर लेकर धामपुर मिल को दे दिए गए हैं। इन दोनों केंद्रों पर तीन लाख, 23 हजार क्विंटल गन्ना आता है। बिलाई चीनी मिल पर अब भी किसानों का 117 करोड़ से अधिक रुपया बकाया है। जिले में इस बार कोई नया क्रय केंद्र स्वीकृत नहीं किया गया है। मिलों में पेराई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना सुरक्षण जारी कर दिया गया है। जिले में पांच चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। दीपावली के बाद सभी चीनी मिल पेराई शुरू कर देंगी।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
मिलों को आवंटित गन्ना
बिजनौर 61.30
स्योहारा 366.45
धामपुर 414.76
बुंदकी 239.27
चांदपुर 115.17
नजीबाबाद 123.36
बिलाई 230.15
बरकातपुर 233.24
बहादरपुर 238.20
नोट - गन्ने की मात्रा लाख क्विंटल में है।