फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills of the district will run around Diwali

दीपावली के आसपास चलेंगी जिले की शुगर मिलें

Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills of the district will run around Diwali
दीपावली के आसपास चलेंगी जिले की शुगर मिलें
विज्ञापन

बिजनौर। आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए जनपद में शुगर मिलों की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शुगर मिलों की ओर से दीपावली के आसपास की पेराई सत्र शुरू करने के लिए संभावित तिथि गन्ना विभाग को दे दी गई है। किसान संगठन भी चीनी मिलों का संचालन जल्द करने की मांग कर रहे हैं।
जनपद बिजनौर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना बेल्ट से नाम से जाना जाता है। जिले में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादित होता है। यहां गन्ने की पेराई के लिए एक किसान सहकारी मिल सहित नौ चीनी मिलों का संचालन होता है। जिले की ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था में गन्ना मुख्य फसल है। यहां की राजनीति भी गन्ने की ईद गिर्द घूमती है। नूरपुर के चांगीपुर में दसवीं चीनी मिल स्थापित होने की तैयारी चल रही है। बिंदल ग्रुप की ओर से इस चीनी मिल के साथ डिस्टलरी के लिए आबकारी में आवेदन किया गया है। डिस्टलरी व चीनी मिल बनाने में करीब पांच सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिले में दसवीं मिल स्थापित होने से क्षेत्र के किसानों को गन्ना आपूर्ति में सहूलियत होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

इस बार बरसात के महीनों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से पशुचारे पर प्रभाव पड़ा है। काफी किसानों के पास हरा चारा समाप्त हो गया है। कुछ किसान भूसा खिला रहे हैं, तो कुछ गन्ने का पत्ता उतारकर पशुचारे की पूर्ति कर रहे हैं। इसलिए किसान चीनी मिलों का संचालन जल्द शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल - संभावित तिथि
धामपुर - 26 अक्तूबर
स्योहारा - 26 अक्तूबर
बिलाई - 28 अक्तूबर
बहादरपुर - 29 अक्तूबर
बरकातपुर - 28 अक्तूबर
बुंदकी - 29 अक्तूबर
चांदपुर - दो नवंबर
बिजनौर - तीन नवंबर
नजीबाबाद - पांच नवंबर
(नोट : चीनी मिल संचालित करने की संभावित तिथि गन्ना विभाग से ली गई है।)
30 अक्तूबर को ही पूजा
बिजनौर चीनी मिल के जीएम केन राहुल सिंह ने बताया कि चीनी मिल की तैयारी पूर्ण है। तीस अक्तूबर को बिजनौर मिल में पेराई सत्र शुरू करने के लिए पूजा होगी। दो नवंबर को क्रय केंद्रों और तीन नवंबर को मिल गेट पर तौल शुरू हो जाएगी। बिलाई चीनी मिल के जीएम केन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूर्ण है। बारिश से जरूर थोड़ी देर हो रही है। एक नवंबर को फैक्टरी में पूजा करा तौल आरंभ कर दी जाएगी।

आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों का संचालन समयानुसार कराया जाएगा। चीनी मिलों ने अपने संचालन की संभावित तिथि जारी कर दी है। ज्यादातर चीनी मिलों का इसी माह के अंत में संचालन शुरू हो जाएगा - पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed