फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mills are demanding more area citing disease in sugarcane

Bijnor News: गन्ने में बीमारी बताकर चीनी मिलें मांग रहीं ज्यादा क्षेत्रफल

Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills are demanding more area citing disease in sugarcane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। वर्तमान सीजन में भी गन्ना प्रजाति 0238 लल सड़न यानी (गन्ना कैंसर) की चपेट में है। रोग ग्रस्त गन्ना होने से उसके उत्पादन पर असर आया है। चीनी मिलों की संख्या व क्षमता वृद्धि होने व गन्ना उत्पादन कम होने से चीनी मिलों के बीच खींचातान जारी है। मिलों ने क्षेत्र के रोग ग्रस्त गन्ना का सर्वे कराया। गन्ना सुरक्षण बैठक में चीनी मिलें इसी आधार पर ज्यादा गन्ना क्षेत्र की मांग करेंगी।
जनपद में दो लाख 60 हजार गन्ना क्षेत्रफल है। इस की पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलें है। जिले की दसवीं चीनी मिल चांगीपुर गत पेराई सत्र से शुरू हुई है। इस चीनी मिल के पहले पेराई सत्र में कम क्षेत्रफल मिला था, लेकिन इस बार क्षमतानुसार, नियमानुसार क्षेत्रफल मिलेगा। वहीं गत सीजन के सापेक्ष इस सीजन में भी गन्ना फसल को लाल सड़न यानी गन्ना कैंसर ने अपनी चपेट में ले लिया है। रोग ग्रस्त गन्ने का उत्पादन कम होगा।
विज्ञापन

इससे किसानों को आर्थिक हानि होगी। चीनी मिलों अपने क्षेत्र के खराब गन्ने का सर्वे कराकर ज्यादा क्षेत्रफल आवंटित करने की मांग कर रही है। इसी के आधार पर चीनी मिलें लखनऊ में होने वाली गन्ना सुरक्षण की बैठक में ज्यादा गन्ना आवंटित करने की पूरजोर पैरवी करेंगी। कई चीनी मिलों के अफसरों का कहना है कि उत्पादन कम होने से चीनी मिलें गत पेराई सत्र से भी पहले बंद होने की संभावना रहेगी। फसल रोग ग्रस्त होने से किसान व चीनी मिल दोनों को हानि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n सूख रहा पूरा खेत : किसान सूर्यवीर सिंह, पंडित इंद्रकुमार शर्मा, गुड्डू, सूरपाल सिंह का कहना है कि लाल सड़न रोग से खेत पूरा खराब हो गया। हालात यह है कि दिनों दिन रोग ग्रस्त गन्ना सूख रहा है। इस रोग से प्रभावित फसल की पत्तियां पीली पड़ी और सूख रही है। गन्ने का विकास प्रभावित हो गया। लाल सड़न रोग यानी कैंसर की वजह से खेती खड़ी गन्ना फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed