फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mill workers did not celebrate Holi in Bijnor

Bijnor: चीनी मिल कर्मचारियों ने नहीं मनाई होली, महंगाई भत्ते की उठाई मांग

Wed, 08 Mar 2023 03:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Mar 2023 03:31 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers did not celebrate Holi in Bijnor
कर्मचारियों ने नहीं मनाई होली - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल और अश्वनी कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में होली नहीं मनाई। चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सात प्रतिशत महंगाई भत्ता तत्काल दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिल एवं आसवनी कर्मचारी संघ ने वर्ष 2021 सात प्रतिशत महंगाई भत्ता न दिए जाने के विरोध में होली न मना कर गेट मीटिंग की। किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर रसायनविद डीके मिश्रा की अध्यक्षता में चीनी मिल और आसवनी प्लांट के कर्मचारियों ने बैठक की। 
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं  संघ के अध्यक्ष एसके गौतम,डीपी सिंह रवि ने कहा कि चीनी मिल और आसवनी कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग करते आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर चीनी मिल संघ की उदासीनता से उन्हें प्रमुख त्योहार होली न मनाने  का फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार से तत्काल महंगाई भत्ता भुगतान कराने की मांग की। चीनी मिल कर्मचारी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed