{"_id":"5f610b0c8ebc3e5a9319b373","slug":"sugar-mill-hospital-caught-fire-by-short-circuit-dhampur-news-mrt501516044","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से चीनी मिल अस्पताल में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से चीनी मिल अस्पताल में आग लगी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल में स्थित अस्पताल में एसी के शॉर्ट सर्किट होने से अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट कमल कुमार पवार और एंबुलेंस चालक राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। अचानक अस्पताल में डाक्टर के कक्ष में लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट हुआ। अस्पताल में एक केन में सैनिटाइजर रखा था। जिसके कारण सैनिटाइजर ने आग पकड़ ली और तुरंत ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। अस्पताल के फार्मासिस्ट कमल कुमार पवार और एंबुलेंस चालक राजेंद्र सिंह ने काबू पाने का प्रयास किया। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को ं पहले नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को मुरादाबाद रैफर किया गया। आग पर मिल की फायरब्रिगेड और सिक्योरिटी के जवानों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने से अस्पताल का रिकॉर्ड, फर्नीचर, सैफ, अलमारी और चिकित्सा के उपकरण जल कर नष्ट हो गए।