उर्स में सूफियाना कलाम सुनकर झूमे जायरीन
नजीबाबाद। गांव कल्हेड़ी में हजरत विलायत शाह के उर्स मुबारक पर सूफियाना कव्वाली आयोजित की गईं। जायरीनों ने चादरपोशी के साथ मन्नत मांगी।
तीन दिवसीय उर्स के दौरान कव्वालों ने हजरत विलायत शाह के किरदार पर सूफियाना कलाम के जरिये रोशनी डाली। संभल से आए सरफराज चिश्ती ने एक ही रब के बंदे है हम सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। रामपुर, मुरादाबाद समेत कई क्षेत्रों से आए कव्वालों ने भी सूफियाना कलाम पेश किए। मुंशी इरफान और सूफी अतीक की देखरेख में आयोजित उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मन्नत मांगी। इस मौके पर मोहम्मद नाज, ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद जुनैद, मास्टर शकील, अब्दुल जब्बार, अतीक अहमद, शहजाद, मोहम्मद मन्नान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित रहकर हजरत शाह विलायत की मजार पर दुआएं मांगी।