{"_id":"5e52c4098ebc3ef3a0769b84","slug":"sufficiently-found-victim-of-jahurkhurani-gang-bijnor-news-mrt470500753","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल मिला जहरखुरानी गिरोह का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल मिला जहरखुरानी गिरोह का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकुशल मिला जहरखुरानी गिरोह का शिकार
कादराबाद। एक सप्ताह पूर्व जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ अधेड़ व्यक्ति परिजनों को सकुशल मिला है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
गांव मीरापुर मोदी वाला निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वह अपने बड़े भाई अवतार सिंह के साथ 16 फरवरी को आन्नदपुर साहब पंजाब में अपनी बहन के घर गया था। एक दिन पंजाब रुकने के बाद दोनों भाई पंजाब से अपने घर मीरापुर मोदी वाला आने के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से धामपुर के लिए रवाना हुए। ट्रेन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ खिला कर उनका समान लूट लिया था। किसी तरह बलकार सिंह तो अपने घर पहुंच गया। लेकिन अवतार का पता नहीं चल सका। अवतार सिंह के पुत्र बलजीत सिंह ने अफ़जलगढ़ थाने में पिता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
छह दिन बाद रविवार को उनके बड़े भाई अवतार सिंह ने मोबाइल फोन पर परिजनों को सूचना दी कि वह सहसपुर थाने के गांव खदरी में पहुंच गया है। होश नहीं आने पर उसका किसी से संपर्क नही हो पाया था। अवतार सिंह के मिलने की सूचना पर परिजन उसे लेने के लिए खदरी के लिये रवाना हो गए। अवतार सिंह को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।