{"_id":"640b7a118f7b2dd1b8085b74","slug":"students-will-get-books-as-soon-as-the-school-opens-in-the-new-session-bijnor-news-c-14-1-148870-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नए सत्र में विद्यालय खुलते ही छात्रों को मिलेंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नए सत्र में विद्यालय खुलते ही छात्रों को मिलेंगी किताबें
Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नए शैक्षिक सत्र में पहले दिन से ही नई कोर्स की किताबें मिलेंगी। इसके लिए तेजी से जनपद में किताबें पहुंचने लगी है। बीएसए कार्यालय में करीब सात लाख किताबें पहुंच गई है। शिक्षा विभाग की ओर किताबों को स्कूलों में पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
शासन व बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने एवं विद्यालयों का सुंदरीकरण पर जोर दे रहा है। वर्तमान शिक्षा सत्र में छात्र-छात्राओं को करीब आधे सत्र तक पुरानी किताबों से ही ज्ञान लेना पड़ा है। समय पर नई किताबें व उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलने पर छात्र पुरानी किताब से पढ़ने को मजबूर रहते थे। यह स्थिति पिछले कई सालों में बनी रही है। शिक्षकों को बीआरसी कार्यालय से किताबें ले जानी पड़ती थी। इस बार किताबें विद्यालयों में पहुंचेंगी।
उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि इस बार किताबें समय पर पहुंच रही है। शेष किताबें भी जल्द पहुंच जाएंगी। नई किताबों के सत्यापन के उपरांत इन्हें परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा। किताबें भिजवाने की प्रक्रिया चल रही है।