फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students told the importance of helmets to drivers

बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर दिलाया सुरक्षा का संकल्प

Mon, 01 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students told the importance of helmets to drivers
नजीबाबाद के गांव पदारथपुर में बाइक सवारों को हेलमेट एनएसएस विद्यार्थी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में रासेयो छात्र इकाई के शिविर में बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं छात्रा इकाई को रासेयो शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन

रविवार को साहू जैन कालेज में रासेयो की छात्र इकाई ने प्राचार्या डा. विधु के निर्देशन में शिविर में सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गांव पदारथपुर में रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव के चौराहे व अन्य मार्गों पर बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डॉ. एके मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. कुसुम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, साहू जैन कालेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान के निर्देशन में छात्रा इकाई का एनएसएस का शिविर महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय कोच एवं मार्शल आर्ट विशेषज्ञ बबीता ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाओं को स्वयं को सशक्त बनाने की जरूरत है। नारी सशक्तिकरण पर आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम, अंशुल ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed