{"_id":"5840747d4f1c1b626bde6405","slug":"students-successfully-buried-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कामयाबी के झंडे गाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कामयाबी के झंडे गाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर स्चित नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भगैन की टीम जीती। दूसरी ओर, हाकी के फाइनल में स्टेडियम की टीम विजयी रहे और खो- खो में स्टेडियम की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि डीएम जगतराज ने टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि खेलों से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी और हाकी प्रतियोगिता के बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। कबड्डी का फाइनल मैच भगैन और अगरी की टीम के बीच खेला गया। इसमें भगैन की टीम ने अगरी को 39-23 के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इससे पूर्व कबड्डी का प्रथम सेमीफाइनल मैच अगरी और सुल्तान क्लब के बीच हुआ। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच गाजीपुर, भगैन के बीच हुआ।
उधर, हाकी के फाइनल में स्टेडियम की टीम ने डीएवी इंटर कॉलेज की टीम को 4-1 के अंतर से हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि खो-खो के फाइनल में स्टेडियम की टीम ने डीएवी की टीम को 10-6 से हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। इस मौके पर खड़ग सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, निपेंद्र कुमार, जागेश, सुरेंद्र सिंह, विजय कुमार, चित्रा चौहान, पिंकी देवी आदि कोच ने प्रतियोगिता कराई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम जगत राज ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने स्कूल स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिता कराने पर जोर दिया और कहा कि खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं शरीर का सर्वांगीण विकास भी होता है। समारोह में खिलाड़ी वरुण कुमार को 50 हजार रुपये और युगांत शेखर को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र सिंह यादव, सुधांशु शेखर, हिमांशु, दीपक शर्मा, महेंद्र नाथ खन्ना, खान जफर सुल्तान आदि मौजूद रहे।