फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students studying through Hindi medium become officers

हिंदी माध्यम से पढे़ विद्यार्थी बने अधिकारी

Sun, 13 Sep 2020 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students studying through Hindi medium become officers
स्योहारा का दिव्य प्रकाश। - फोटो : BIJNOR
हिंदी माध्यम से पढे़ विद्यार्थी बने अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। यदि आप यूपी बोर्ड के विद्यालय मे हिंदी माध्यम में पढ़ रहे हैं, तो अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के छात्रों से स्वयं को कमतर आंकने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शुक्रवार को आए यूपीपीएससी के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा के लिए बोर्ड के कोई मायने नहीं होते। जिले के सात युवक-युवती ने परीक्षा की मैरिट ने स्थान पाया है। इनका एसडीएम से लेकर विभिन्न प्रशासनिक पद पर चयन हुआ है। चयनित छात्र -छात्राओं में से पांच ग्रामीण पृष्टभूमि के हैं और इन्होंने हिंदी माध्यम में शिक्षा ग्रहण की है।
स्योहारा क्षेत्र के गांव शाहपुर खेड़ी निवासी सचिन राजपूत का चयन एसडीएम के लिए हुआ है। पिता गांव के ही एक स्कूल में शिक्षक हैं। सचिन भी इसी स्कूल में पढ़ा है। दिव्य प्रकाश ग्राम नरावली का रहने वाला है। कक्षा दस तक ताजपुर पढ़ा। बारहवीं गांव रुपपुर के यूपी बोर्ड के स्कूल से उत्तीर्ण की। उसका चयन असिस्टेंट कमिश्नर व्यवसायिक पद पर हुआ है। नूरपुर क्षेत्र के गांव रायपुरी बिज्जू निवासी सोमकार के पिता छोटे किसान हैं। पिता ने बेटे को गांव में ही पढ़ाकर कामर्शियल टैक्स आफिसर बना दिया है। गांव पनेड़ी का यतिन सिंह भी गांव में पढ़कर अधिकारी बना है। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद गठिया निवासी सत्येंद्र कुमार जिला लेखा परीक्षक बना है। उसने गांव के छोटे स्कूल में पढ़ने के बाद यूपी बोर्ड के स्कूल बीएसए इंटर कॉलेज कादराबाद से बारहवीं तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

जिले तथा विभाग का बढ़ा मान
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार बताते हैं कि अब यूपी बोर्ड के स्कूल भी शैक्षिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। शिक्षक योग्य हैं। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़े छात्रों के चयन से विभाग तथा जिले का मान बढ़ा है। इससे अन्य छात्र प्रेरित होंगे।

एसडीएम बने स्योहारा के सचिन राजपूत।

एसडीएम बने स्योहारा के सचिन राजपूत।- फोटो : BIJNOR

कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बने नूरपुर के सोमकार सिंह।

कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बने नूरपुर के सोमकार सिंह।- फोटो : BIJNOR

एक्साइज इंस्पेक्टर बने नूरपुर के यतिन सिंह।

एक्साइज इंस्पेक्टर बने नूरपुर के यतिन सिंह।- फोटो : BIJNOR

जिला लेखा परीक्षक बने अफजलगढ़ के सतेन्द्र कुमार।

जिला लेखा परीक्षक बने अफजलगढ़ के सतेन्द्र कुमार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed