{"_id":"632dee918f4e09553d5747a5","slug":"students-showed-their-talent-in-art-festival-bijnor-news-mrt6065732148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में जनपदीय कला उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कला उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत गायन शास्त्रीय संगीत में सृष्टि राजपूत ने प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा वादन वाद्य में पलक ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय, नृत्य शास्त्रीय छात्रा संवर्ग में कुमारी भावना पाल ने प्रथम, पारंपरिक लोक नृत्य छात्रा संवर्ग में कुमारी दीक्षा ने प्रथम, छात्र संवर्ग में आर्यन चौधरी ने प्रथम स्थान पाया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, प्रधानाचार्य निशांत यादव ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य कैप्टन विशन लाल ने बताया कि कला उत्सव में चयनित जनपद के शीर्ष स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कहा की कला उत्सव भारत सरकार का एक ऐसा भव्य और महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसके माध्यम से ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता, विद्यु शेखर चौहान, मोनिका सहाय, बालेश कुमार, एसपी गंगवार, मीना सिंह, रेशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।