{"_id":"5e4593908ebc3ee5f668de89","slug":"students-practiced-judo-karate-dhampur-news-mrt4688282155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने किया जूडो कराटे का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने किया जूडो कराटे का अभ्यास
विज्ञापन
छात्राओं ने किया जूडो कराटे का अभ्यास
शेरकोट। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा लिए जूडो कराटे का अभ्यास कराया गया।
बृहस्पतिवार को प्रशिक्षिका श्वेता शर्मा ने पंज (पंजा) मजबूत कर वार करने का अभ्यास कराया। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम मेें प्रतिभाग किया। प्रशक्षिका ने कहा कि निरंतर अभ्यास करने से शरीर हृष्टपुष्ट रहता है और चहुंमुखी बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान प्रशिक्षिका ने छात्राओं को कराटे के अभ्यास कराकर असामाजिक तत्वों से निपटने का संकल्प ग्रहण कराया। सभी छात्राओं को एक साथ जूडो कराटे की महत्ता बताई। कहा कि सरकार की ओर से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा को जूडो कराटे का अभ्यास कराया जा रहा है। कोई असामाजिक तत्व उनके लक्ष्य को बाधित करने का प्रयास करें। तो वह उसका मुंहतोड़ जवाब दे सकें। इस मौके पर विद्यालय की वार्डन रमन सिंह सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।