{"_id":"621fb3453b8dc251f0579b57","slug":"students-paid-tribute-through-songs-bijnor-news-mrt578996869","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा बप्पी लहरी व लता मंगेशकर को उनके संगीत व गायन के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अमित सिंह द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सिंगिंग, सोलो सिंगिंग तथा नाटक आदि के माध्यम से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वर्गीय बप्पी लहरी तथा स्वर्गीय लता मंगेशकर को उनके संगीत तथा गायन के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के पूर्व छात्र नौशाद अहमद ने भी विशेष प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अमित सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं होता, बल्कि इससे छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास भी होता है। प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉ. मोहम्मद साजिद अंसारी व कुलदीप कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. साजिद अंसारी व डॉ. उदिता राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।