फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students of Mumbai University will read web magazine critique

वेब पत्रिका समालोचन को पढ़ेंगे मुंबई विवि के छात्र

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Students of Mumbai University will read web magazine critique
नजीबाबाद। डिजिटल माध्यम से प्रकाशित नगर की वेब साहित्यिक पत्रिका समालोचन को मुंबई विवि पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

देश के सबसे पुराने मुंबई विश्वविद्यालय ने साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद के हिंदी विभाग के प्रोफेसर डा. अरुण देव के संपादन में प्रकाशित वेब पत्रिका समालोचन को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित वेब पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 2010 में नजीबाबाद से शुरू हुआ था। 11 वर्षों से लगातार प्रकाशित हो रही पत्रिका समालोचन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा.शुभा माहेश्वरी, पूर्व प्राचार्या डा.विधु ने मुंबई विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में वेब पत्रिका समालोचन के शामिल होने को प्रदेश और जनपद बिजनौर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

एकाग्र माटी का संपादन कर चुके है अरुण देव
नजीबाबाद। कवि एवं संपादक डॉ अरुण देव ने मूर्धन्य लेखक, विचारक, कला मर्मज्ञ, साहित्यकार अशोक वाजपेई पर एकाग्र माटी के अंक का संपादन किया है। हाल ही में अरुण देव को आर्ट फाउंडेशन जबलपुर मध्य प्रदेश की ओर से वेब पत्रिका समालोचन के संपादन के लिए इत्यादि सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed