फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students launched online voting awareness campaign

छात्रों ने चलाया ऑनलाइन मतदान जागरूकता अभियान

Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students launched online voting awareness campaign
छात्रों ने चलाया ऑनलाइन मतदान जागरूकता अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राओ ने ऑनलाइन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्रों ने सूचना पत्रक के माध्यम से ‘मेरा वोट, मेरी पहचान सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, ‘मतदान मेरा अधिकार’ के संदेश दिए।

समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि समाज कार्य विभाग में एक ऑनलाइन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने पोस्टर, स्लोगन, कविताओं एवं वीडियो के माध्यम से मतदान की महत्वता के बारे में बताया। वहीं कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छात्र अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हैं। कॉलेज सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि सभी नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक होना चाहिए। कॉलेज के कोषाध्यक्ष डीके अग्रवाल ने कहा कि छात्र समाज में मतदान के लिए जागरूक कर अधिकाधिक मतदान में अपनी भूमिका का निर्वाहन करें। इसके साथ ही अभियान में एमएसडब्ल्यू के छात्र गोविंद, वैशाली, जूही, सोनम, सविता, प्रीति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुमैया, गजाला मुश्ताक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed