{"_id":"5e3f05438ebc3ee59f228c4c","slug":"students-informed-about-the-provisions-of-death-penalty-bijnor-news-mrt4679800136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को मृत्यु दंड के प्रावधानों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को मृत्यु दंड के प्रावधानों की दी जानकारी
विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में हाईकोर्ट के न्यायाधीश पी.के. श्रीवास्तव द्वारा छात्र छात्राओं को किय?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों को मृत्यु दंड के प्रावधानों की दी जानकारी
बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीके श्रीवास्तव ने ‘भारत में मृत्यु दंड निष्पादन में विलंब और प्राकृतिक न्याय’ विषय पर अपने विचार रखे।
शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि शशि श्रीवास्तव, ऐडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट राजू प्रसाद, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल एवं प्राचार्य राजीव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। पीके श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ देशों ने अपने यहां मृत्यु दंड का कानून समाप्त कर दिया है। प्राचार्य राजीव चौधरी ने कहा कि मृत्यु दंड और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों में संतुलन बनाने का कार्य हमारी न्यायपालिका करती है। उन्होंने पुलिस की एनकाउंटर पद्धति का विरोध करते हुए कहा कि समाज को अपनी न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। पीके श्रीवास्तव ने कॉलेज के पूर्व छात्र सिविल जज (जूनियर डिविजन) नाजिम अकबर, विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडलिस्ट स्वीटी देशवाल और इस वर्ष के सभी टॉपर कादिर, सुम्बुल, अरिहंत, फैजान, रुमा, असना, प्रतिभा व अनम को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार, हिमाद्री शर्मा, आकांक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।