फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students in the two groups, the disclosure firing

छात्र के दो गुटों में फायरिंग से हड़कंप

Thu, 29 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के शिवाला कलां में गांव फीना में एक इंटर कॉलेज के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन

बुधवार को छुट्टी के समय स्कूल के गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों में पहले से ही चले आ रहे किसी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमकर लात घूंसे चले। शोर होने पर स्कूल के शिक्षक दौड़कर पहुंचे। इस पर एक गुट के छात्रों ने फायर कर दिया और फरार हो गए। फायरिंग होने से वहां अफरातफरी फैल गई। स्कूल की प्रधानाचार्या ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और आरोपी छात्रों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस आने से पहले ही फरार हो गए। प्रधानाचार्या ने बताया कि झगड़ा करने वाले उनके स्कूल के छात्र नहीं हैं। गांव सराय निवासी एक युवक को नामजद करते हुए छह अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed