{"_id":"5ef3984b8ebc3e42b542a21d","slug":"students-gave-online-message-on-road-awareness-bijnor-news-mrt4880267145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जागरूकता पर छात्र-छात्राओं ने दिया ऑनलाइन संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जागरूकता पर छात्र-छात्राओं ने दिया ऑनलाइन संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा रंगोली, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के करीब 50 स्कूलों के बच्चों ने ऑनलाइन पेंटिंग और रंगोली आदि बनाई। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
जनपद में 22 से 28 जून तक प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। तीसरे दिन सड़क सुरक्षा विषय पर जिले के करीब 50 विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें पोस्टर मेकिंग, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन जिले के लगभग 25 विद्यालयों के करीब 250 छात्र-छात्राओं के बीच ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गई हैं। जिससे लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर सड़क पर सुरक्षित होकर चल सकें। उन्होंने बताया कि सड़क पर सुरक्षित होकर चलना और चलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी को इसे बखूबी निभाना चाहिए। जिससे सभी अपने परिवार के बीच सुरक्षित होकर पहुंच सकें।