फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student's death fury raged, school sabotage

छात्र की मौत पर भड़का आक्रोश, स्कूल में तोड़फोड़

Tue, 11 Dec 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Updated Tue, 11 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Student's death fury raged, school sabotage
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में स्कूटी से स्कूल जा रहे एक छात्र की कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतना भीषण था कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी पलट गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे से  गुस्साए छात्रों ने प्रधानाचार्य से स्कूल की छुट्टी करने की मांग की। छुट्टी नहीं करने पर गुस्साए छात्रों ने स्कूल में हंगामा करके जमकर तोड़फोड़ की। छुट्टी होने के बाद ये शांत हुए।
विज्ञापन

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी राजेश सिंह के दो पुत्र हर्षवर्धन (19) जयवर्धन (17) नूरपुर रोड स्थित एएन इंटरनेशनल में पढ़ते थे। हर्षवर्धन कक्षा 11 वीं का छात्र था, जबकि जयवर्धन कक्षा दस में पढ़ता है। सोमवार को हर्षवर्धन और जयवर्धन स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। गांव धर्मपुरा के सामने पहुंचने पर उनकी स्कूटी, सामने से आ रही एक कार की चपेट में आ गई। हादसे में हर्षवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी    सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जयवर्धन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और हर्षवर्धन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां के चिकित्सकों ने जयवर्धन को चिंताजनक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार पलट गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को थाने ले आई। वहीं छात्रों ने प्रधानाचार्य से स्कूल की छुट्टी करने की मांग की। प्रधानाचार्य ने छुट्टी करने  से मना कर दिया। इस बात पर छात्र भड़क गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के दौरान कक्षा सातवीं की छात्रा दिया घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट से भी नहीं बची छात्र की जान  
छात्र हर्षवर्धन ने हेलमेट लगा रखा था। पर हेलमेट भी उसकी जान नही बचा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही हेलमेट टूट गया और स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों के मुताबिक हर्षवर्धन सुबह स्कूल जाते समय हेलमेट पहन कर     गया था। लोग मान रहे हैं कि    छात्र के हेलमेट का लॉक नहीं   लगा था, जो हादसे के दौरान  सिर से निकलकर टूट गया

घोड़ा बुग्गी के पहिये के नीचे आकर गई बच्चे की जान
रायपुर सादात/ नजीबाबाद/ नगीना। घोड़ा बुग्गी के पहिये के नीचे दबकर तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव बनीगणेश निवासी मनीष चौहान का तीन वर्षीय पुत्र सार्थक रविवार की शाम बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह सामने से आ रही घोड़ा बुग्गी की चपेट में आ गया। चालक अबदीपुर निवासी सुरेश प्रजापति पुत्र पूरन सिंह ने जब तक बुग्गी को रोका, तब तक सार्थक बुग्गी के पहिये के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन घटना स्थल पहुंचे। परिजनों ने गंभीर अवस्था में सार्थक को बिजनौर अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सार्थक की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, पुलिस ने बुग्गी चालक को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह का कहना है कि सार्थक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर बुग्गी चालक के खिलाफ नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।


सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
स्योहारा में  मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी हर्षित त्यागी (18) आरएसपी इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। सोमवार की देर रात वह मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने पंप के चौकीदार कैलाश को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैलाश सड़क पार कर रहा था। बाइक की चपेट में आने से चौकीदार कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पर लाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कॉलेज स्टाफ मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए हर्षित के घर पहुंचे परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed