फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Student travelling in car dies after colliding with a bull, four injured

Bijnor News: सांड़ की टक्कर से कार सवार छात्र की मौत, चार घायल

Thu, 08 Aug 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Student travelling in car dies after colliding with a bull, four injured
बिजनौर-नबीबाबाद हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले वाक्कास का फाइल फोटो।
बिजनौर। शहर कोतवाली में गांव झलरा के पास देर रात सांड़ और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार सवार वाक्कास (17) पुत्र मोहम्मद नाजिम निवासी मोहल्ला मिर्दगान की मौत हो गई। जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बिजनौर शहर निवासी पांच युवक कार में सवार होकर किरतपुर जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे-34 पर स्थित गांव झालरा के पास पहुंचे तो अचानक कार के सामने सांड़ आ गया। सांड़ की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार वाक्कास (17) पुत्र मोहम्मद नाजिम निवासी मोहल्ला मिर्दगान, बिजनौर की मौत हो गई। साथ ही हादसे में सांड़ की भी मौत हो गई है। मृतक किशोर यूनिवर्सल एकेडमी में कक्षा 12 का छात्र था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल जुनैद (18) पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी लड़ापुरा, उवैस (17) पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला मिर्दगान, अल्फेज (19) निवासी मिर्दगान, मोहम्मद जुबैर(18) पुत्र जाकिर निवासी लड़ापुरा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed