{"_id":"68f144bebaf4b11c7201d2ae","slug":"student-riya-rani-became-district-magistrate-for-a-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-162963-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छात्रा रिया रानी बनीं एक दिन की जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छात्रा रिया रानी बनीं एक दिन की जिलाधिकारी
Fri, 17 Oct 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में एक दिन की डीएम बनी जीजीआईसी की छात्रा रिया रानी। स्रोत स्कूल
बिजनौर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रिया रानी बृहस्पतिवार एक दिन का जिलाधिकारी बनी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत उन्हें एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम जसजीत कौर की उपस्थिति में रिया रानी ने कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर कार्यभार संभाला। जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनी।
रिया रानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण करें। साथ ही महात्मा विदुर सभागार में सभी विभागों की बैठक में कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों को सुचारु रूप से करें। रिया ने विकास भवन और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और नुमाइश ग्राउंड में लग रहे स्वदेशी मेले को देखा। जिला अधिकारी जसजीत कौर ने रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
यादगार बन गया यह पल, बनना चाहती हैं प्रशासनिक अफसर
रिया ने अपने अनुभव को यादगार बताया और कहा कि वह भविष्य में भी प्रशासनिक सेवाओं में अपना योगदान देना चाहती हैं।
- मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य
डीएम ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस पहल के तहत लड़कियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।