{"_id":"69728094710d68ec060e6dc0","slug":"student-dies-after-suffocating-from-geyser-gas-in-bathroom-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-170573-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाथरूम में गीजर की गैस में दम घुटने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाथरूम में गीजर की गैस में दम घुटने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
मंडावली/ नजीबाबाद। गांव भागूवाला में बाथरूम में गीजर की गैस में दम घुटने से 12वीं की छात्रा शुभाना की मौत हो गई। छात्रा स्कूल से घर पहुंचने पर बाथरूम में नहाने गई थी।
भागूवाला निवासी शाकिर एड. की 17 वर्षीय पुत्री शुभाना अंजुम सेंट मैरीज इंटर कॉलेज मंडावली में कक्षा-12 की छात्रा थी। छात्रा बुधवार को विद्यालय से घर पहुंची और करीब 3:30 बजे स्नान करने के लिए गई। बाथरूम में गीजर की गैस फैलने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर तक छात्रा के बाहर नहीं आने पर परिजन बाथरूम के निकट पहुंचे और कुंडी तोड़कर बेहोशी की हालत में छात्रा को बाहर निकाला। परिजन छात्रा को उपचार के लिए मंडावली के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
उधर, सेंट मेरीज इंटर कॉलेज मंडावली में बृहस्पतिवार को छात्रा के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई, जिसके बाद विद्यालय में छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों का कहना है कि शुभाना अंजुम विद्यालय की होनहार छात्रा थी। छात्रा की मौत से परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है।