{"_id":"607886808ebc3e8d1853d7e2","slug":"struggle-due-to-getting-infected-in-train-coach-nazibabad-news-mrt5346401165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के कोच में संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के कोच में संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
नजीबाबाद। प्रयागराज से हरिद्वार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नजीबाबाद स्टेशन पर ट्रेन को सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग पांच मिनट स्टेशन पर रुकी रही।
प्रयागराज से हरिद्वार जा रही ट्रेन संख्या 04329 अप के एस-6 कोच में सीट नंबर 39 पर एक यात्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि से मुरादाबाद मंडल के रेलवे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि रेलवे की सूचना पर यात्री को रामपुर स्टेशन पर उतारकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने पर एसएस जयपाल सिंह के निर्देशन में ट्रेन के कोच को सैनिटाइज कराया गया। कोच सैनिटाइज होने के बाद ट्रेन को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
कोरोना की जांच कराई गईं वृद्धा की मौत
नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला मजीदगंज निवासी शांतिदेवी (75) पत्नी बलराम सिंह बृहस्पतिवार दोपहर पीएचसी में एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराने गई थीं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसी दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पीएचसी से ही उनके परिजनों की घटना की सूचना दे दी गई।