{"_id":"e6380befa4d79fa337a942db181c0722","slug":"stron-on-beeloch-powerhouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लोच बिजलीघर पर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लोच बिजलीघर पर किया हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान ग्राम हसनपुर बिल्लोच और पूरनपुर नंगला के ग्रामीणों ने रहटा बिल्लोच बिजलीघर पर हंगामा किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लेकर आई गाड़ी के चालक व हेल्पर को बंधक बना लिया। बाद में बिजली अधिकारियों के बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
रहटा बिल्लोच स्थित बिजलीघर से जुडे़ गांव हसनपुर बिल्लोच और पूरनपुर नंगला को बिजली की सप्लाई के लिए 63 केवी का एक ट्रांसफार्मर लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है। एक माह में उक्त ट्रांसफार्मर चार बार फुंक चुका है।
विज्ञापन
रविवार को बिजली निगम द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन यह भी सोमवार को फुंक गया। इसके कारण दोनों गांव में आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर रखने अथवा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए अनेक बार पावर कार्पोरेशन को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मंगलवार को दोनों गांवों के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से बिल्लोच बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में लगाने के लिए 63 केवी ट्रांसफार्मर लेकर आई गाड़ी के चालक और परिचालक को बंधक बना लिया। काफी देर हंगामा होने के बाद भी बिजली निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बाद में अधिकारियों ने फोन पर ग्रामीणों को बिजलीघर पर बढ़ी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देकर शांत किया। हंगामा करने वालों में टीनू पोसवाल, अय्यूब अली, अरविंद पोसवाल, सुंदर सिंह, वहीद अहमद, गोपाल, राजपाल सिंह, मुन्ने खां, राम सिंह आदि थे।
एसडीओ अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि वह स्टीमेट बनवा रहे हैं। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
शेड्यूल गड़बड़ाया, लोग परेशान
अफजलगढ़। बिजली का शेड्यूल बिगड़ने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संजय सिंह, विनय, अनिल, ध्यान सिंह, महबूब, इमामुद्दीन, राजेश आदि का कहना है कि क्षेत्र में चार पांच घंटे की कटौती हो रही है।
सवेरे को चार बजे बिजली आने के बाद तीन चार घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों ने निगम से बिजली के शेड्यूल में सुधार की मांग की है। उधर, जेई रणजीत सिंह का कहना है कि कंट्रोल से बिजली आपूर्ति की सुधार की डिमांड की गई है।