फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike of sanitation workers postponed on SP's assurance, announcement to continue gradual agitation

Bijnor News: एसपी के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित, क्रमिक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Fri, 06 Oct 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Strike of sanitation workers postponed on SP's assurance, announcement to continue gradual agitation
धामपुर में पालिका परिसर में ​स्थित गांधी पार्क में क्रमिक धरने पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद
सीओ भरत कुमार सोनकर ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पक्ष जाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली। मगर, भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई होने तक महात्मा गांधी पार्क में क्रमिक आंदोलन जारी रखने की बात कही। उधर, सीओ भरत कुमार सोनकर ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पक्ष जाना। अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
एक भाजपा नेता जरूरतमंद महिलाओं को कर्ज देकर उनसे जबरन मनमाने तौर पर ब्याज वसूलने का कारोबार कर रहा है। इसकी पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत हो चुकी है। मगर, पुलिस की ओर काेई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 सितंबर को आरोपी ने कुछ महिलाओं को समय से किश्त जमा न करने पर उनके घर जाकर धमकाया था। इसकी शिकायत सफाई कर्मियों ने 23 सितंबर को पुलिस थाने में की थी। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में सफाई कमियों ने बृहस्पतिवार को सफाई व्यवस्था को ठप कर हड़ताल की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में दोनों पक्ष बिजनौर जाकर एसपी नीरज जादौन से मिले। एसपी के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली। संगठन अध्यक्ष संजीव कुमार चैनवाल ने बताया कि हड़ताल को तो स्थगित कर लिया है। पर उनका क्रमिक आंदोलन पालिका में गांधी पार्क में तब तक चलेगा, जब तक तहरीर में नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तारी कर कार्रवाई नहीं करती। शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने गांधी पार्क में क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पक्षों को सुना जा रहा है


दोनों पक्षों के पक्ष को सुना जा रहा है। अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। गुण दोष के आधार पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी। - भरत कुमार सोनकर, पुलिस क्षेत्राधिकारी






एसपी ने धामपुर के सीओ को हटाया

पुलिस अधीक्षक ने धामपुर के सीओ शुभ सूचित को अफजलगढ़ भेजा है। अफजलगढ़ के सीओ भरत कुमार सोनकर को धामपुर में तैनात किया है। बताया गया कि धामपुर सीओ को सफाई कर्मियों की हड़ताल के मामले में कार्रवाई न होने पर अफजलगढ़ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed