फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike in Uttarakhand, UP buses will complete the journey of passengers

Bijnor News: बिजनौरः उत्तराखंड में हड़ताल, यात्रियों का सफर पूरा कराएंगी यूपी की बसें

Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Strike in Uttarakhand, UP buses will complete the journey of passengers
-दिल्ली-कोटद्वार और हरिद्वार मार्ग पर बिजनौर की बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन


- उत्तराखंड के रोडवेज कर्मियों ने 30 जनवरी की रात से हड़ताल पर जाने की दी है चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मियों के हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बाद यात्रियों को सफर में दिक्कत न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। अगर उत्तराखंड की बसें बंद रहीं तो बिजनौर और नजीबाबाद डिपो की बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का 30 जनवरी की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने पाए, इसलिए यूपी की बसों को कोटद्वार-दिल्ली और अन्य मार्गों पर भेजने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद ने मुरादाबाद परवेज खान ने बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर डिपो को दिए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार डिपो ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अधिक से अधिक बसों को उत्तराखंड रूट पर चलाने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा है। उन्होंने कोटद्वार- दिल्ली, कोटद्वार-देहरादून रूट पर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस चलाने के लिए कहा है।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार बसों को इन मार्गों पर भेजा जाएगा। अन्य रूटों पर भी यात्रियों के लिए बसें संचालित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed