{"_id":"600b17908ebc3e2e6c5edf30","slug":"strike-in-police-station-for-revealing-murder-bijnor-news-mrt5218405180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के खुलासे के लिए थाने में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के खुलासे के लिए थाने में दिया धरना
विज्ञापन

नहटौर। एक माह पूर्व हुई बैंक कैशियर की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाने पर धरना दिया। इस मामले में एक पुलिस कर्मी की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की गई। पांच दिन में मामले का खुलासा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बनखला निवासी राहुल (35) नहटौर की एसबीआई शाखा में कैशियर था। 22 दिसंबर को वह बाइक से अपने घर जा रहा था। नहटौर-किरतपुर मार्ग पर गांव बच्चेवाला के निकट सड़क किनारे खाई में उसका शव मिला था। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या का खुलासा कराने के लिए शुक्रवार को उसके परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि घटना वाले दिन थाने के एक पुलिसकर्मी से राहुल की दो मिनट 17 सेकेंड की बात हुई है। इसकी भी जांच की जाए। धरने में भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे। पांच दिन में मामले का खुलासा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान रिंकू, राकेश, जयपाल, रोहिताश, नरदेव, देवेंद्र, विजेंद्र, सुशील, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।