{"_id":"65c697cf2c0d33d81a0bab17","slug":"strategy-to-make-bharat-bandh-successful-made-in-monthly-meetings-of-bku-bijnor-news-c-30-1-smrt1014-118007-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाकियू की मासिक बैठकों में बनाई भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाकियू की मासिक बैठकों में बनाई भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति
विज्ञापन
-गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
-जर्जर तारों और खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल/छुटमलपुर/चिलकाना। जिले के देहात में भाकियू की मासिक बैठकों में राष्ट्रीय आह्वान पर 16 फरवरी के भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही किसानों ने जर्जर तारों को बदलवाने, हैंडपंपों को ठीक कराने तथा गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।
नागल में जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान के चलते 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान सभी किसान एक दिन का अवकाश रखें। कोई काम न करें और अपने प्रतिष्ठानों को भी बंद रखें। उन्होंने कहा कि सरकार की रीति नीति किसान विरोधी है। इस दौरान एक ज्ञापन बीडीओ असलम प्रवेश को सौंपा। अध्यक्षता श्यामवीर सैनी एवं संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। भूपेंद्र त्यागी, संजय वालिया, विनोद वालिया, प्रेम चौधरी, भूरा, कबीर, नवीश गाडा, नोमान रहे।
छुटमलपुर के मुजफ्फराबाद ब्लाॅक मुख्यालय पर पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों, स्ट्रीट लाइटें को ठीक कराने के साथ ही मनोहरपुर में आबादी से बिजली लाइन हटवाने, बिहारीगढ़ में गेहूं खरीद केंद्र खुलवाने आदि की मांग की गई। इसके बाद एक ज्ञापन बीडीओ लोकचंद को सौंप गया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, सचिन चौधरी, दिलशाद अंसारी, उगेश कुमार, सुरेंद्र कांबोज, रणधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
चिलकाना के सुल्तानपुर में ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने लागत के हिसाब से गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। ब्लाॅक महामंत्री चौधरी आदिल ने जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। सरसावा नगर अध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि बजट भी किसानों के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। जयपाल सिंह, चौधरी तसव्वर, रविंद्र कुमार, रामेश्वर सैनी, नरेंद्र कुमार, आशु बीडीसी, नीरज सिंह रहे।