फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stones were placed on the railway track for 20 meters, accident was averted

Bijnor News: शरारती तत्वों ने ट्रेन की पटरी पर रखीं पथरियां, हादसा टला

Fri, 11 Oct 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Stones were placed on the railway track for 20 meters, accident was averted
नजीबाबाद (बिजनौर)। सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गई। अप और डाउन लाइन की रेल पटरियों पर लगभग 20 मीटर तक रखे पत्थर तेज आवाज के साथ चूरा हो गए। सूचना मिलने पर रेलवे, सिविल पुलिस और रेल पथ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस नजीबाबाद से मुरादाबाद के लिए लगभग सात बजे रवाना हुई। स्टेशन से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग के नीचे ट्रेन के जाते समय दोनों पटरियों पर लगभग 20 मीटर तक रखी रेल ट्रैक के पत्थर तेज आवाज के साथ इधर-उधर बिखर गए। अधिकांश पत्थर चूरा होकर रेल ट्रैक पर पाउडर के रूप में बिखर गए।
विज्ञापन

ट्रेन चालक ने मात्र दो किलोमीटर पर स्थित मुरशदपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन मास्टर और उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी पवन कुमार, आरपीएफ के धन सिंह चौहान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ धर्मेश कुमार सहित सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गढ़मलपुर के प्रधान मनोज कुमार, जहानाबाद के प्रधान ओमप्रकाश दोनों पंचायतों की सीमा होने पर घटनास्थल पहुंचे। आरपीएफ, जीआरपी एवं रेल अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने वाले किशोरों द्वारा पटरी पर पत्थर रखने का तर्क दिया।

उधर, रेलवे लाइन की पेट्रोलिंग करने वाले कीमैन जगन्नाथ ने बताया कि करीब पांच बजे निरीक्षण के दौरान पटरी पर किसी प्रकार के पत्थर नहीं थे। हादसे की सूचना स्टेशन को मिलने पर रेल ट्रैक सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद अमृतसर से कोलकाता जा रही सियालदाह एक्सप्रेस के चालक को क्षेत्र से काॅशन के साथ निकलने का मेमो दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed