{"_id":"60a409548ebc3e64720f4fe7","slug":"stoned-on-the-police-on-the-information-of-gokshi-bijnor-news-mrt5388955142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव
नहटौर। थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहीमपुर सादो उर्फ अलीनगर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। एक आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान यह बवाल हुआ। पथराव में पुलिस की गाड़ी की शीशा भी टूट गया। पथराव की सूचना पर भारी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में करीब 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार को नहटौर पुलिस को इब्राहीमपुर सादो उर्फ अलीनगर में गोकशी की सूचना मिली। पुलिस गांव के खुर्शीद के घर पहुंची। वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुछ मांस भी बरामद किया। जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर चली तो घर की महिलाओं व आसपास रह रहे कुछ ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह गिरफ्तार आरोपी को लेकर थाने पहुंची, लेकिन पथराव में पुलिस की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक आरोपी घरों में ताले लगाकर फरार हो गए। कुछ ग्रामीण भी घरों को बंद कर भाग गए। सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। पथराव करने वाले करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।