फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stay on kidnapping report

अपहरण की रिपोर्ट पर स्टे

Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Stay on kidnapping report
बिजनौर।हाईकोर्ट  इलाहाबाद की बैंच ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उदयनवीरा और उनके साथियों के विरुद्ध दर्ज जिला पंचायत के कुछ सदस्यों के अपहरण की रिपोर्ट को स्टे कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उदयनवीरा, पूर्व सांसद यशवीर
धोबी और  सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी के विरुद्ध जिला पंचायत के कुछ सदस्यों के अपहरण की  हाल में  रिपोर्ट  दर्ज  हुई थी। बार एसोसिएशन बिजनौर के  अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार हाईकोर्ट की जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अमर सिंह चौहान की कोर्ट ने सुनवाई के बाद उदयनवीरा आदि के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को स्टे कर दिया। उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन


दबिश में नहीं मिले जिला पंचायत सदस्य
नजीबाबाद में जिला पंचायत के मुचलका पाबंद सदस्यों को अदालत में पेश करने के वारंट लिए पुलिस दर-दर ठोकरें खाती रहीं, लेकिन एक भी सदस्य पुलिस हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद थाने के अंतर्गत जिला पंचायत के तीन सदस्य गांव अलावलपुर नैनू निवासी ओमप्रकाश , शेखपुर गढू निवासी राजबाला और बिजौरी निवासी धारा सिंह आते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीलम पारस विरोधी गुट में शामिल तीनों जिला पंचायत सदस्यों के विरुद्ध उनसे शांतिभंग होने के तर्क के साथ पांच-पांच लाख की मुचलका पाबंद कार्रवाई एसडीएम कार्यालय से की गई थी।


नोटिस तामिल न होने पर सदस्यों के घर नोटिस चस्पा कर उनके विरूद्व वारंट जारी किए गए। नजीबाबाद पुलिस ने मंगलवार की रात एवं बुधवार को तीनों के घरों पर दबिश दी लेेकिन सदस्य नहीं मिले। मंडावली की दो निर्वाचित महिला सदस्यों को भी मंडावली पुलिस ने तलाशती रही लेकिन दोनों का पुलिस को सुराग नहीं लगा। नजीबाबाद से सात एवं किरतपुर से पांच जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं। सभी सदस्य प्रत्याशी उदयनवीरा के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed