फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State Level Athletics Championship -2021

तीन एथलीट ने प्रदेश स्तर पर चमकाया जिले का नाम

Wed, 13 Jan 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
State Level Athletics Championship -2021
मेरठ में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपिनयनशिप में मेडल जीतने वाले बिजनौर के नित्यम त्यागी। - फोटो : BIJNOR
तीन एथलीट ने प्रदेश स्तर पर चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ में हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021 में जिले के तीन होनहार एथलीट ने बाजी मारकर जिले का नाम रोशन किया। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
11 से 13 जनवरी तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 54 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021 का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों के एथलीट ने प्रतिभाग किया। इसमें जनपद के होनहार एथलीट हीमपुर दीपा थाने के गांव फतेहपुरकलां निवासी ऋषभ राठी पुत्र राजेंद्र उर्फ रणवीर सिंह ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। वर्तमान में वह किसान इंटर कॉलेज अमरोहा का इंटरमीडिएट का छात्र है। इसके अलावा 100 मीटर फर्राटा दौड़ में किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांकली निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ सुक्खे के होनहार पुत्र निशांत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निशांत ने बताया कि वह विनायक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा में ग्राम पैजनियां निवासी नित्यम त्यागी पुत्र सतेंद्र कुुमार त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वह आर्य खजानो देवी महाविद्यालय से बीएससी कर रहा है। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार ये तीनों एथलीट पिछले लगभग चार वर्षों से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह से गुर सीखते हैं। इन तीनों होनहारों को वहीं पर प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन कर वापस लौटने पर उन्हें जिला खेल कार्यालय ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद ये तीनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed