फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Started organic farming of sugarcane

गन्ने की जैविक खेती शुरू कराई

Sat, 06 Mar 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Started organic farming of sugarcane
गन्ने की जैविक खेती शुरू कराई
विज्ञापन

बिजनौर। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड बिलाई बिजनौर की ओर से किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शनिवार को मिल उपाध्यक्ष अजय शर्मा व गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, सहायक महाप्रबंधक सिताब सिंह ने किसान धर्मेंद्र सिंह के खेत से जैविक खेती का अभियान शुरू कराया। गन्ना प्रबंधक परोपकार सिंह ने कहा कि जैविक खेती से खेत में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। अधिक से अधिक किसानों से जैविक खेती करने का आह्वान किया गया। कहा कि गन्ने के साथ सहफसल में दाल वाली दो फसलों की बुवाई करके नत्रजन फास्फोरस ओर पोटाश जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाएगी। गोमूत्र, बेसन व गुड़ से जीवामृत तैयार कराया जायेगा। इससे गन्ने में लगने वाले रोगों व कीटों का नियंत्रण किया जा सकेगा। गन्ने की गहरी बुवाई कर गन्ना फसल को गिरने से बचाया जा सकता है। बीज का उपचार अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed