{"_id":"5fb564a08ebc3e9bda538295","slug":"staff-nurse-hostel-to-be-built-in-medical-colony-bijnor-news-mrt511526997","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मेडिकल कालेज बनाने को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मेडिकल कालेज बनाने को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
गांव स्वाहेड़ी के पास 105 बीघा जमीन पर बनेगा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल में बनेगा हॉस्पिटल
बिजनौर। जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल कॉलोनी में स्टाफ नर्स का हॉस्टल बनेगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित किरतपुर ब्लॉक की लगभग 105 बीघा जमीन पर छात्रों की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज और रहने के लिए आवास बनेंगे। मरीजों को इलाज की सुविधा जिला अस्पताल में ही मिलेगी। वहां पर 200 बेड बढ़ाने का काम अगले माह शुरू हो जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल में 300 बैड हैं, 200 और बढ़ने के बाद 500 हो जाएगी।
सपा सरकार में जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की हरी झंडी मिली थी। मेडिकल कॉलेज बनने से जनपद ही नहीं आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेग। लगभग 325 करोड़ की यह मेडिकल कॉलेज गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित किरतपुर विकास खंड की जमीन पर बनेगा। इसका ट्रामा सेंटर धामपुर में नगीना रोड पर दुर्गा विहार कालोनी के निकट बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने से जनपद के लोगों को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। शासन ने इसके लिए पद भी स्वीकृत कर दिए हैं।
स्टाफ नर्स का छात्रावास मेडिकल कालोनी में टयूबवेल के पास प्रदर्शनी मैदान को जाने वाले रास्ते के पास बनेगा। इसके लिए दिल्ली और लखनऊ से आई टीम जमीन का सर्वे कर चुकी हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ की टीम मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए सर्वे कर चुकी हैं। दिसंबर में बेड बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के ही सामने स्थित मेडिकल कॉलोनी में स्टाफ नर्स के लिए लगभग 86 कमरों का हॉस्टल तैयार होगा। वर्तमान में जिला अस्पताल में 300 बैड की व्यवस्था है, इसमें 200 अतिरिक्त बैड लगाने का काम दिसंबर से शुरू होगा।