{"_id":"5ebd792e8ebc3e907664b479","slug":"spraying-of-pesticides-in-hot-spot-areas-bijnor-news-mrt481795072","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका कर्मचारियों ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका कर्मचारियों ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया
विज्ञापन
हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव किया
चांदपुर। नगरपालिका के कर्मचारी नगर को सैनिटाइज कर कोरोना संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारियों ने नगर के हॉट स्पॉट क्षेत्र में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया।
नगर में कोरोना संक्रमित 17 हो गए थे। जिसमें एक कानपुर में मिला जमाती भी शामिल है। कानपुर में मिला जमाती, मोहल्ला शाहंचदन निवासी युवक व मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक की पत्नी कोरोना को हराकर अपने घर आ गए हैं, जबकि निजी चिकित्सक की मौत हो चुकी है। चांदपुर में कोरोना एक्टिव केस 13 रह गए हैं। प्रशासन कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूरी जरह से जुटा हुआ है।
नगरपालिका कर्मचारी नगर में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर अपना योगदान दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने हॉट स्पॉट मोहल्ला कायस्थान, साहुवान, पतियापाड़ा, चिम्मन, क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर बना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आदि में कीटनाशक का छिड़काव कर सैनिटाइज किया। नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि पालिका कर्मचारी नगर की सफाई, सैनिटाइज कर रहे हैं।