फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sports competition for girls will be held on 31 January

31 जनवरी को होगी बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता

Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sports competition for girls will be held on 31 January
31 जनवरी को होगी बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जिला प्रशासन 31 जनवरी को माध्यमिक विद्यालयों की बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता कराएगा। प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में अव्वल खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने की योजना है। इसके लिए 31 जनवरी को नेहरू स्टेडियम बिजनौर में खेल प्रतियोगिता होंगी। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि आयोजन होंगे। इसमें जिले के बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राएं भाग ले सकती हैं। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होंगी। एक इवेंट के लिए पुरस्कार के रूप में पांच हजार की धनराशि तय है। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में धनराशि प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ तथा पंचम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों में तय नियमों के अनुसार बंटेगी। सामूहिक स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की रकम बांट दी जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शाम तीन बजे समापन पर डीएम रमाकांत पांडेय विजयी बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। खिलाड़ी या उनके कोच समय से आकर इवेंट के अनुसार नाम दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed