{"_id":"622a545b4911551a7b0f6b84","slug":"speedy-cycle-in-nagina-najibabad-nurpur-bijnor-news-mrt580015973","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर में तेज दौड़ी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर में तेज दौड़ी साइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर में तेज दौड़ी साइकिल
बिजनौर। अब इसे संयोग ही कहा जाएगा कि न से शुरू होने वाली नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर तीनों की सीटों पर साइकिल ने सबसे ज्यादा तेज दौड़ी। चांदपुर में आते आते साइकिल हांफ गई, लेकिन जीत की मंजिल हासिल कर ली। इसके अलावा बढ़ापुर में भाजपा बड़े अंतर से जीती, लेकिन बिजनौर, नहटौर और धामपुर में कांटे के मुकाबले में दो हजार से कम अंतर से भाजपा ने जीत हासिल की।
यूं तो मतगणना से पहले सभी पार्टी के नेता आठों सीट का दावा कर रहे थे, लेकिन परिणाम आए तो सपा और भाजपा में जिले की चार-चार सीट बंट गईं। नगीना की सीट इसलिए भी चर्चा में रही कि यहां पर सपा के मनोज पारस ने 97155 वोट हासिल किए, जो दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह से काफी ज्यादा थे। इसके बाद नजीबाबाद में सपा प्रत्याशी तस्लीम अहमद ने 102675 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। नूरपुर में सपा के रामअवतार सिंह सैनी को 92574 वोट मिले। भाजपा की बात करें तो बढ़ापुर में 14 हजार वोट से सुशांत सिंह विजयी बने। बिजनौर, नहटौर और धामपुर में जीत का अंतर बहुत कम रहा।
इन सीटों पर सबसे ज्यादा रहा जीत का अंतर
अब हार जीत के अंतर की बात करें तो नगीना में सपा ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। नगीना में सपा के मनोज पारस को 97155 वोट मिले। वह 26451 वोटों से जीते। जो बिजनौर की सभी विधानसभाओं में सबसे बड़ा जीत का अंतर है। इसके बाद नजीबाबाद का नंबर आता है और सपा के तस्लीम अहमद ने 23770 मतों से जीत हासिल की। तीसरे नंबर की जीत बढ़ापुर के भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह 14345 मतों से हासिल की।
विज्ञापन
इन सीटों पर रहा हार-जीत का सबसे कम अंतर
बात सबसे कम हार-जीत के अंतर की करें तो धामपुर सबसे कम वोट से भाजपा के प्रत्याशी अशोक राणा जीते। मात्र 203 वोट से उन्हें जीत मिली। इसके बाद नहटौर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार को 258 वोट से जीत हासिल हुई। भाजपा की सीटों में बिजनौर में भी कांटे का मुकाबला देखने को मिला और भाजपा प्रत्याशी सुचि मौसम चौधरी 1445 वोट से विजयी हुईं। सबसे कम जीत के अंतर में चांदपुर विधानसभा सीट का नाम भी आता है। यहां पर सपा प्रत्याशी स्वामी ओमवेश ने 234 वोट से जीत दर्ज कराई।
इन सीटों पर इस तरह रहा जीत का अंतर
धामपुर विधानसभा
203 मतों से अशोक राणा विजयी
बिजनौर विधानसभा
1445 मतों से भाजपा से सुची चौधरी विजयी
नहटौर विधानसभा
258 वोटों से भाजपा से ओम कुमार जीते
नूरपुर विधानसभा
6065 वोटों से सपा से रामअवतार सैनी विजयी
नजीबाबाद विधानसभा
23770 मतों से सपा से तसलीम अहमद विजयी
बढ़ापुर विधानसभा
14345 मतों से भाजपा से सुशांत सिंह विजयी
नगीना विधानसभा
26451 वोटों से सपा से मनोज पारस विजयी
चांदपुर विधानसभा
234 वोट से सपा से स्वामी ओमवेश विजयी

बिजनौर में जीतने के बाद सपा विधायक मनोज पारस अपने समर्थकों के साथ।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद - जीत के बाद समर्थकों के साथ विधायक तसलीम अहमद।- फोटो : NAZIBABAD